पुलिस ने चार लाख की फर्जी लूट का किया खुलासा, शिवम ने खुद रची थी लूट की झूठी वारदात, पुलिस ने भेजा जेल
सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी दो दिन पूर्व लोनी कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट का पुलिस ने हैरतअंगेज तरीके से खुलासा कर दिया है। वादी ने ही अपने दोस्तों को गुमराह कर खुद पिता के पैसे हड़पने के इरादे से लूट का फर्जी नाटक रचा था। पुलिस ने नाटक कर लूटी गई रकम बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
ज्ञात रहे कि बीते 8 सितम्बर को बन्थला चिरोड़ी नहर मार्ग पर पुलिस को शिवम नामक युवक ने फार्च्यूनर गाड़ी व 4 लाख रुपये लूट की सूचना दी थी। जिससे पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया था। पुलिस को उसी दिन घटना स्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर लूटी गई फार्च्यूनर गाड़ी बरामद हो गयी थी। लेकिन 4 लाख रुपये गाड़ी से गायब मिले थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। एसएसपी वैभव कृष्ण ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खुलासा कर बताया कि पुलिस को गहन जांच के दौरान वादी पर शक थी। जिसके घर पुलिस ने सुबह दबिश दी तो उसके घर से 4 लाख रुपये बरामद हुए।उन्होंने बताया कि शिवम पुत्र श्याममावी ने अपने पिता के 4 लाख रुपये हड़प करने के उद्देश्य से फर्जी लूट का नाटक अपने साथियों के साथ मिलकर किया था। उसने अपने साथियों को 4 लाख रुपये कमेटी के बताकर उन्हें दे दिये थे।उसके बाद घटनास्थल से 1 किलोमीटर दूर गाड़ी छोड़कर अपने ताऊ को फोन कर लूट की सूचना दी थी।उन्होंने बताया कि आरोपी शिवम को जेल भेज दिया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..