जलभराव बना मुसीबत, महिलाओं ने किया जेई का घेराव

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र अन्तर्गत दिल्ली-सहारनपुर मार्ग स्थित इन्द्रापुरी कालोनी के सामने जलभराव की समस्या से त्रस्त कालोनी की महिलाओं ने सोमवार दोपहर निरीक्षण के लिये पहुंचे नपा के जेई का घेराव कर उसे जमकर खरी खोटी सुनाई। जेई द्वारा जल्द ही जलभराव की समस्या से निजात दिलाये जाने के आश्वासन पर महिलाएं शात हुई।

नहीं थम रहा वाहनों के पलटने का सिलसिला
दूसरी ओर बलराम नगर गेट के सामने गड्ढों में तब्दील हो चुके उक्त मुख्य मार्ग पर भरा पानी वाहनों के आवागमन के लिए एक बड़ी मुसीबत बना हुआ है। संबंधित विभाग द्वारा उसका कोई समाधान नहीं कराए जाने का ही कारण वहां दुर्घटनाएं होना व वाहनों का गड्ढो में फंसकर पलट जाना आम बात बनी है। और सोमवार के दिन वहां एक बार फिर टेंपो पलट जाने से वह एक दूसरे के ऊपर जा गिरे गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया हालांकि इसके बाद घंटो तक जाम बना रहा।











