जिन्दा रहकर अपनी लड़ाई लड़ने के खातिर हार्दिक ने 19वें दिन खत्म किया अनशन

यश कुमार
गुजरात. पाटीदारों को आरक्षण, किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर पिछले 19 दिनों से अनशन पर बैठे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बुधवार को अनशन खत्म किया। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे खोडलधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश पटेल, उमाधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने नारियल पानी पिलाकर हार्दिक का अनशन खत्म करवाया।












