विजय माल्या ने किया दावा, भारत छोड़ने से पहले मिला था वित्त मंत्री से

निलोफर बानो
प्रत्यर्पण मामले में बुधवार को लंदन की एक अदालत में पेश हुए भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने एक बड़ा दावा किया। माल्या ने कहा कि भारत छोड़ने से पहले वह वित्त मंत्री से मिला था और सभी मामलों को निपटने की बात कही थी, लेकिन बैंकों ने उनके सेटलमेंट पर सवाल खड़े कर दिए थे। माल्या ने कहा कि उसे राजनीति का शिकार बनाया गया है। उसने कर्नाटक हाई कोर्ट के सामने समझौते की पेशकश की है।












