ताजिये के जुलूस में अडंगा लगाने को प्रधानपति ने कर डाला था राजस्व की संपत्ति पर अवैध निर्माण, प्रशासन ने किया ज़मिदोज़

तब्जील अहमद
कौशाम्बी. थाना कोखराज के मूरतगंज चौकी अंतर्गत काशिया पूर्व में राजस्व विभाग की जमीन पर प्रधान पति ने कराया आबैध निर्माण कराया। बताते चलें कि उक्त निर्माण ताजिया के निकलने वाले रास्ते में कराया गया है जिसकी वजह से ग्राम के लोगों ने मूरतगंज पुलिस चौकी में लिखित सूचना देकर पहले ही इस राजस्व की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने का प्रयास किया था परंतु प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसका परिणाम यह हुआ कि मोहर्रम का चांद देखते ही विभाग रास्ते को लेकर सक्रिय हुआ और जिन जिन गलियों से हो करके मोहर्रम का ताजिया जाता है। उन रास्तों को क्लियर कराने का प्रयास करने के लिए जब प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर स्तब्ध रह गए












