लोनी में ऑटो चालकों का आतंक फिर से चरम पर, करते है मनमानी

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी मे आटो चालको का आतंक पुलिस कप्तान के द्वारा लगातार चलाये जा रहे अभियान के बावजूद भी थमने का नाम नही ले रहा है। अधिकतर ऑटो चालक नाबलिक है और नशे का सेवन करके रोड पर फुल स्पीड से ऑटो दौड़ाते है तथा तेज आवाज से स्टीरियो बजाकर जमकर ध्वनि प्रदूषण फैलाते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जिया उड़ाते है। आटो चलाते समय कट तो ऐसे मारते है कि बराबर में जा रहे युवक का दिल दहल जाये।इसी कारण लोनी क्षेत्र में हर रोज दुर्घटनाऐ आम हो गयी है। जिसमे बहुत से लोगों को अपनी जान भी गवानी पडी है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को प्रकाश मे आया है।











