तीनो विभाग की संयुक्त टीम ने लिया मुहर्रम की तैयारियों का जायजा

जितेद दिवेदी
बॉदा. प्रशासन, पुलिस,नगर पालिका,बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने आज मोहर्रम की तैयारियों का जायज़ा लिया ।
सब से पहले ये टीम रामा के इमाम बाड़े पहुंची और वहाँ के खलीफा बसंत राव सावंत से मुलाकात की इमाम बाड़े में लगने वाले मेलों की जानकारी के साथ साथ इस इमाम बाड़े के इतिहास की भी जानकारी ली ।इसके बाद ये टीम मर्दन नाका पहुंची वहां भी इमाम बाड़े के बारे में जानकारी ली।

टीम में नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह,सी ओ सिटी राघवेंद्र सिंह, बिजली विभाग से एस डी ओ कुमार सौरभ झा,नगर पालिका से ए ई शिरीष सिंह,जे ई संतोष सिंह राठौर,शहर कोतवाल अनिल सिंह, महिला थानाध्यक्ष व सभी चौकी इंचार्ज मौजूद रहे ।।।











