केएमवी गर्ल्स पीजी कॉलेज में बताए गए करियर मेकिंग और पर्सनेलिटी ग्रूमिंग के टिप्स

मनोज गोयल
बरेली। के.एम.वी.गर्ल्स पीजी कॉलेज,बरेली में महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय,बरेली के सेवायोजन केंद्र की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत कुशाल सिंह और मानवेंद्र सिंह चौहान आदि के द्वारा छात्राओं को कैरियर, पर्सनेलिटी ग्रूमिंग और कम्युनिकेशन स्किल के टिप्स दिए गए।वर्कशॉप में छात्राओं को आईएएस, आईपीएस,पीसीएस, रेलवे, शिक्षण, लेखपाल, न्याय आदि क्षेत्रों में उपलब्ध करियर के अवसरों और उसके लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और अन्य अर्हताओं के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।












