देश की अस्मिता का आधार है हिन्दी – राष्ट्रकुवंर सिंह
संजय ठाकुर
मऊ : मधुबन तहसील क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर स्थित इन्दिरा गाँधी पीजी कालेज मे हिन्दी दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ । गोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रबन्धक राष्ट्रकुवंर सिंह ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम, स्वाधीनता आंदोलन का आधार हिन्दी भाषा रही । स्वतंत्र भारत मे राम मनोहर लोहिया ने अंग्रेज़ी हटाओ हिन्दी लाओ के आन्दोलन का सूत्रपात किया था । लेकिन वर्तमान समय मे अंग्रेजी जानना तो विद्वत्ता की निशानी हो गई है ।
उन्होंने आगे कहा कि मै अंग्रेजी के खिलाफ नही हू लेकिन अपनी राष्ट्रभाषा के बजाय अंग्रेजी को तरजीह देने के खिलाफ हू । वही प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि अंग्रेजी का ज्ञान रखते हुए भी हमे हिन्दी का दामन नही छोड़ना चाहिए तथा हिन्दी प्रेमियो को अंग्रेजी के हो हल्ले से डरने की जरूरत नही है ।
हिन्दी के प्रवक्ता राम जनम पाण्डेय ने कहा कि हिंदी भाषा के द्वारा समाज मे चेतना का भाव, देशभक्ति का भाव, अपनी संस्कृति और जीवन मूल्यो का ज्ञान प्राप्त होता है । हिन्दी हम सबको एकता के सूत्र मे बांधने का कार्य करती है । इस मौके पर डाक्टर मोहम्मद खालिद, प्रभात मिश्र, अखिलेश मौर्य , डॉक्टर ओंकारेश्वर उपाध्याय आदि प्रवक्ताओ ने हिंदी के विकास पर प्रकाश डाला । वही विद्यालय की प्रिया दीक्षित, प्रीति, रागिनी शर्मा, ज्योति कन्नोजिया, श्वेता सिंह , अतुल गुप्त आदि छात्र छात्राओ ने भी हिंदी के महत्व को रेखांकित किया ।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..