शैक्षिक भ्रमण हुआ सम्पन्न

संजय ठाकुर
घोसी /मऊ शिक्षा क्षेत्र घोसी अंतर्गत धरौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण संत नारबर्ट स्कूल के परिसर में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें स्वच्छता प्रदर्शनी भी आयोजित की गयी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओ द्वारा शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत प्रदर्शनी में प्रतिभाग एवं वहां के कक्षाओं , विज्ञान प्रयोगशाला , कम्प्यूटर प्रयोगरात को देखते हुए प्रधानाध्यापक डॉक्टर रामविलास भारती की उपस्थिति में विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।












