पुलिस ने किया बुलेट मोटर साइकिल के लूट की घटना का खुलासा, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

अंजनी राय
बलिया:- पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहें अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा व प्रभारी स्वाट टीम को अहम सफलता हाथ लगी, 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की मोटर साइकिल बुलेट बरामद किया गया।

पुछताछ में अश्वनी यादव ने बताया कि हम लोगों का एक गैंग है जिसका सरगना मोहन राय पुत्र सुनील राय निवासी देवकली थाना सुखपुरा है। दिनांक 04.09.2018 को दोपहर 1.30 बजे मोहन राय,दीपक तिवारी व दीपक यादव तथा मेरे द्वारा योजना बना कर ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से बुलेट मोटर साइकिल के चालक को धमकाकर लूट लिया था ।











