“ऑपरेशन चक्रव्यूह “ने रोकी गाडियों की चाल, जिले स्तर पर बडी कार्यवाही

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी सोमवार को जनपद में यातायात सुचारू रूप से चलाने के लिये डग्गामार आदि गाड़ियों के विरुद्ध सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक “ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान ” चलाया गया। अभियान में बिना परमिट चलने वाले डग्गामार वाहनो एवम परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों जैसे दूसरे जनपदों के वाहन इस जनपद में चलने ,परमिट में निर्धारित रुट से भिन्न रुट पर चलने ,परमिट दुसरो को देकर चलवाने ,नाबालिग बच्चो से गाड़ी चलवाने वालो के विरुद्ध यातायात पुलिस व थाना पुलिस ने जनपद के थाना कविनगर में हापुड़ चुंगी ,बुलन्दशहर रोड लालकुआं फ्लाई ओवर के ऊपर ,गोविंदपुरी पुलिस चौकी के सामने ,बुलन्दशहर रोड़ लालकुआं फ्लाई ओवर के नीचे ,थाना लोनी में लोनी तिराहा ,बन्थला तिराहा ,थाना ट्रोनिका सिटी में पुस्ता चौकी तिराहा ,विजय बिहार तिराहा ,थाना लोनी बॉर्डर में दो नम्बर इंद्रापुरी ,करावल नगर तिराहा लोनी बॉर्डर आदि सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।












