तेज रफ्तार बुलेरो ने युवक को मारी जबरदस्त टक्कर, दर्दनाक मौत
सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के दुगरावली पुलिया से 10 कदम पीछे बुलेरो ट्रक ने बाइक सवार को रौद दिया। जिससे उसकी अस्पताल जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी। पुलिस ने बुलेरो को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि गांव फखरपुर जिला बागपत निवासी वेदप्रकाश 45 साल पुत्र राममेहर सिंह मंगलवार सुबह करीब 7 बजे बाइक से किसी काम लोनी जा रहा था। जैसे ही वह दुगरावली पुलिया के पास पहुंचा। तभी खेकडा की तरफ से तेज गति व लापरवाही से आ रही बुलेरो मैक्स ट्रक सीएनजी ने पीछे से टक्कर मार दी और गाड़ी छोड़कर चालक फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को तुरन्त जीटीबी अस्पताल भिजवाया।जिसने रास्ते मे दम तोड़ दिया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..