जूनियर हाई स्कूल की छात्रा के साथ मनचलों ने की छेड़छाड़

यश कुमार
फ़िरोज़ाबाद. विद्याराम इंटर कॉलेज फरिहा से श्री आर आर इंटर कॉलेज बछगाव में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने आई थी छात्रा स्कूल के गेट पर कुछ मनचलों ने छात्रा के साथ की छेड़छाड़ किया जिसकी शिकायत पर थाना की पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया. घटना के सम्बन्ध में कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ मनचलों लड़कों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी एक छात्र ने मनचलों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी. छात्रा और शिक्षक थाना नारखी में तहरीर देने गये तो आनंद कुमार मुंशी ने शिक्षकों के अभद्रता किया.












