अवैध गांजे के साथ एक हिरासत में

विकास राय
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को एसपी ग्रामीण चन्द्रप्रकाश शुक्ला ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष सुधाकर राय अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहें थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पहाराजपुर गांव के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में गाजा लादकर मुहम्मदाबाद की तरफ जा रहा है। मुखबिर के निशानदेही पर पुलिस ने वाहन की तलाशी लिया तो भारी मात्रा गांजा बरामद हुआ।












