परंपरागत और शांति पूर्वक बेल्थरा रोड में बीता मुहर्रम

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में मुस्लिम वर्ग के गम का पर्व मोहर्रम परंपरागत ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान मनमोहक रूप से सजाई गई ताजियों का विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में हुसैन की याद में नौखाखानी आदि पढ़ा गया। गम के मातमी जुलूस में अवाया, कुंडैल आदि के अखाड़े बाजो ने रोमांचक करतब दिखाए। थाना क्षेत्र में कुल 68 ताजियों का जुलूस कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच निकाला गया।












