एसएसबी ने पकड़ा नेपाल से आ रही नकली फेयर एंड लवली व क्लोजअप पेस्ट
फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी. सशस्त्र सीमा बल 39वीं वाहिनी की सीमा चौकी कुआं नंबर 8 द्वारा शनिवार को दोपहर लगभग दो बजे पिलर संख्या 752/2 के निकट भारी मात्रा मे तस्करी कर भारत ले जाए जा रहे नेपाल निर्मित नकली फेयर एंड लवली क्रीम और क्लोज अप टूथपेस्ट बरामद किया गया ।
कमांडेंट राजीव अहलूवालिया द्वारा बताया गया कि सीमा चौकी कुंआ नंबर 8 से एक पेट्रोलिंग पार्टी पिलर संख्या 751 की तरफ निकली हुई थी, जब पार्टी 752/2 के निकट पहुँची तो दो व्यक्ति सामान सहित जंगल की तरफ जाते हुए दिखाई दिए, जिन्हें दूर से ही रूकने के लिए बोला गया परन्तु वह व्यक्ति सामान सहित जंगल में भागने लगे , तब पेट्रोलिंग पार्टी ने दौड़कर उनका पीछा किया अपने को घिरते देख दोनों व्यक्ति सामान एवं साइकिल छोड़कर भाग निकले । मौके पर पेट्रोलिंग पार्टी ने सामान जब्त करके एरिया सर्च किया उसके बाद बरामद सामान की तलाशी ली गई जिसमें 720 पीस क्लोज अप टूथपेस्ट एवं 2660 पीस फेयर एंड लवली क्रीम बरामद हुई जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये है । पकड़े गये सामान को कस्टम कार्यालय गौरीफंटा को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया है ।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..