हमारी खबर का हुआ ऐसा असर कि उठने लगे हर तरफ से नूर मुहम्मद के लाल के लिये मदद के हाथ

फारुख हुसैन
सिंगाही खीरी। गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे सिंगाही के एक बच्चे की सहायता के लिए चारो और हाथ उठने लगे हैं। गंभीर बीमारी के चलते चार ऑपरेशन पर लगभग 60 लाख से भी ज्यादा की राशि खर्च कर अपना घर बार लूटा चुके परिवार की सहायता के लिए अधिकारी और युवा वर्ग भी सहयोग के लिए आगे आया है और युवक के परिवार के लिए राशि जुटाई।

जब इस परिवार के बारे में हमारी खबर के माध्यम से अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार पटेल, सभासद जोगेन्द्र शाक्य, मसूद के को पता चला तो उन्होंने इस परिवार की मदद की ठान ली। इसके बाद उन्होंने शहर के कुछ समाजसेवियों से संपर्क कर परिवार के लिए यथा सम्भव सहायता राशि जुटाई और आगे भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया










