ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालिका की मौत, ग्रामवासियों ने ट्रैक्टर को किया आग के हवाले,
संजय ठाकुर
मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना -करहा मुख्य मार्ग पर स्थित सुरुहरपुर के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आने से गुरुवार को प्रातः लगभग 10:00 बजे 4 वर्षीय बालिका की मौके पर मौत हो गई। उग्र ग्रामवासियों ने मौके पर ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। जानकारी पर कोतवाली पुलिस, उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना एवं अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी के मुताबिक मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के ग्राम गुल्लीगढ़ निवासी परशुराम चौहान अपनी 4 वर्षीय बच्ची को लेकर अपनी पत्नी के साथ मोहम्मदाबाद गोहना गुरुवार को प्रातः इलाज के लिए आ रहे थे कि ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में मोटर साइकिल स्लिप कर सड़क पर गिर गई। जिससे पिता एवं पत्नी छटक कर दूसरी तरफ गिर गए एवं 4 वर्षीय बालिका आराधना ट्रैक्टर के नीचे गिर गई। जिससे ट्रैक्टर से कुचलकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई ।उग्र ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को दौड़ा कर थोड़ी दूर पर ही रोका, लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। गुस्साई भीड़ ने मौके पर ही ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। इसकी जानकारी कोतवाली को मिलने पर कोतवाल एमपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। उप जिलाधिकारी मोहम्दाबाद गोहना हरि राम यादव भी मौके पर पहुंच गए हैं तथा ग्रामीणों को समझा बुझाकर आधे घंटे के पश्चात जाम को समाप्त कराया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..