बसपा कार्यकर्ताओं ने अहम बैठक का आयोजन किया, क्षेत्र में बूथ स्तर पर कार्य करने की जरूरत है दिया संदेश

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी बहुजन समाज पार्टी लोनी विधान सभा क्षेत्र की मासिक बैठक आज गिरी मार्केट सादुल्लाबाद रोड पर स्थित मैरिज होम में हुई। बैठक में पार्टी की वर्तमान स्थिति पर गहन चर्चा हुई वहीं पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को और मजबूती देने का फैसला लिया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मेरठ मंडल के कोर्डिनेटर ईश्वर मावी व जिलाध्यक्ष विनोद प्रधान का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।


बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष प्रेम सिंह जाटव ने की व संचालन मो.अमीर भाई ने किया। बैठक में जिला महासचिव ओमवीर सिंह, विधान सभा प्रभारी बिट्टू जाटव, भूपेन्द्र लोहिया, मो. शहजाद, सभासद मांगेराम गुर्जर, पूर्व प्रभारी मो. अमीर भाई, अनिल पेंटर, गुलजार अल्वी, नगर अध्यक्ष विजय गौतम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप मौर्य, सभासद जगत प्रधान, सभासद अनिल गुर्जर,, सभासद विजयपाल, सभासद चरण सिंह सभासद बिल्लू, सभासद कमल शर्मा, आर के मैसी, सुनील दत्त व मुकेश गौतम, सहित अनेक सेक्टर अध्यक्षों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।











