राम कुमार वर्मा के निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन

फारुख हुसैन
सिंगाही खीरी। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता रहे निघासन के वर्तमान विधायक व पूर्व मंत्री राम कुमार वर्मा के निधन पर बुधवार को शोकसभा का आयोजन नगर पंचायत मैरिज लान में किया गया। चेयरमैन उत्तम मिश्र ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों, अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।












