सरगना सहित 3 चोरों को किया गिरफ्तार भेजा जेल,बाइक – मोबाइल व असलाह बरामद

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने सरगना सहित 3 चोरो की गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। जिनके कब्जे से 1 चोरी की बाइक ,3 चोरी के मोबाइल व 1 तमंचा मय 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तो को जेल भेज दिया है।

बाइक के कागज नही दिखा पाने पर उनसे सख्ती से पूछताछ की , जिन्होंने बाइक चोरी की बताई और पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सरगना अजीज उर्फ मुन्ना पुत्र शौकत निवासी गोल्डन सिटी पावी थाना ट्रोनिका सिटी ,अश्वनी पुत्र राजा निवासी निशांत कॉलोनी थाना ट्रोनिका सिटी व अनिल पुत्र राजेन्द्र निवासी निशांत कॉलोनी थाना ट्रोनिका सिटी बताया। उन्होंने बताया कि तीनो अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म के अपराधी है। जो संगठित होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। सभी को जेल भेज दिया गया है।











