अभिभावकों की शिकायत पर बीएसए ने चार सहायक अध्यापकों का किया स्थानांतरण
अंजनी राय
आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र मिर्जापुर ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल दोस्तपुर में अभिभावकों की शिकायत पर गुरुवार को पहुंचे जिला बेसिक शिक्षाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने चार सहायक अध्यापकों को दोस्तपुर विद्यालय से स्थानांतरण कर दिया। इस विद्यालय में कुल सात अध्यापकों का स्टाफ है जिसमें चार सहायक अध्यापक व तीन अनुदेशक तैनात हैं। इसमें से चारों सहायक अध्यापकों को हटा दिया गया।
जानकारी के अनुसार 26 सितंबर को रिशी मौर्या पुत्र सूर्यभान का नाम काट दिया गया था। वहीं शिक्षिका द्वारा एक बच्ची को मारने व उसे अपशब्द कहने का भी आरोप है। इसकी शिकायत बच्ची ने अपने घर आकर की। इस पर अभिभावकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से इसकी शिकायत की। अभिभावकों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने चारो अध्यापकों को विद्यालय से हटा दिया। इसमें गीता राव, शारदा यादव, स्नेहलता, रामधनेश शामिल हैं। इस संबंध में बीएसए ने बताया कि इन लोगों के गुटबाजी की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। गुटबाजी के चलते पठन-पाठन में भी बाधा आ रही थी। इसी को देखते हुए इन लोगों को यहां से हटा दिया गया है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी प्रभावती देवी से रिपोर्ट मांगी गई है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..