भाजपा कार्यकर्ता का आरोप, चाय पानी का नही दिया खर्चा तो पुलिस ने पीटा

अजीम कुरेशी
स्योहारा। नए कारनामो से फ़ज़ीहत झेल रही स्योहारा पुलिस बेलगाम हो चली है जी हाँ इसकी एक बानगी उस वक़्त देखने को मिली जब एक व्यक्ति को थाने से छुडवाने के लिए गए भाजपा कार्यकर्ता का पुलिस पर आरोप है की पुलिस ने उनसे पैसे की डिमांड कर डाली जिस पर भाजपा कार्यकर्ता ने पैसे देने से इनकार किया तो पुलिसवाले ने उसको बुरी तरह से पीट डाला।

आशु का आरोप है कि वह पुनः थाने गया और वहां ऑफिस में मौजूद सुनील कुमार लिपिक से थानाध्यक्ष से हुई बात बताई जिस पर सुनील कुमार भड़क गया और आशु से 2 हज़ार की मांग कर डाली। आशु के पैसे देने से इंकार करने पर सुनील ने आशु के बाल पकड़ कर उसकी खूब पिटाई की। इस घटना पर भड़के भाजपाइयों ने थाने का घेराव किया। भाजपा कार्यकर्ताओ ने आरोपी पुलिस कर्मी पर कार्यवाही की मांग करते हुए आशु प्रजापति की ओर से लिपिक के खिलाफ तहरीर दिलवाई और आशु का मेडिकल करवाया।
उधर थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर मुकेश रस्तोगी, शशांक विश्नोई, अमित शर्मा, नीटू जोशी सहित सेकड़ो भाजपाई मौजूद रहे।











