पेड़ की डाल गिरने से मासूम की मौत

तबज़ील अहमद
जनपद कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के गौरा रोड़ नेता नगर मोहल्ले मे दुर्गा पंडाल के नजदीक खेल रहे बच्चो के ऊपर पीपल के पेड़ की डाल गिरने से इलाज के दौरान एक मासूम की मौत।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक दुर्गा पंडाल के बगल मे कुछ बच्चे आपस मे खेल रहे थे उसी दौरान पीपल के पेड़ की डाल उन खेल रहे बच्चो के ऊपर गिर गयी। पंडाल मे बाजे की आवाज से पेड़ गिरने का पता नही चला लेकिन कुछ देर बाद लोगो ने देख तो विकास पेड़ के नीचे दबा हुआ था जिसके सर, पैर और कमर गम्भीर चोट लगी थी जिसे पहले नजदीक के निजी अस्पताल फिर जिला अस्पताल इलाज के लिये ले जाया गया, जहां देर रात डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुबह इस घटना की जानकारी कोखराज पुलिस को दी गयी जिसके पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।











