विधायक ने किया मेले का शुभारंभ, हुई दंगल प्रतियोगिता

फारुख हुसैन
पलिया कलां (लखीमपुर) : क्षेत्र के ग्राम मटैहिया में आयोजित मेले का विधायक रोमी साहनी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। जिसमें दंगल प्रतियोगिता भी हुई। मटैहिया में आयोजित दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विधायक रोमी साहनी ने मेला कमेटी के गोपीलाल मौर्य को पांच हजार रूपए की पहलवानों के लिए राशि दी। गांव में आयोजित दंगल में कई पहलवान एक-दूसरे से भिडे।












