युवा सपा नेता ने महिला चिकित्सक के समर्थन में सौंपा ज्ञापन
फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। सीएचसी में तैनात महिला डाक्टर शिल्पी कि की गई शिकायत व कार्रवाई के नोटिस को लेकर डा. के समर्थन में दर्जनों युवा तहसील जा पहुंचे। युवाओं को डाक्टर शिल्पी से क्षेत्र की महिलाओं को हो रहे लाभ की बात रखते हुए एसडीएम को एक पत्र देकर जांच के बाद सीएचसी में तैनात रखे जाने की बात कही है। युवाओं का आरोप है कि एक महिला डाक्टर के ही नेतागिरी करने वाले पति द्वारा यह षड़यंत्र रचा गया है।
एसडीएम सुनंदू सुधाकरन को दिये गये पत्र में युवा अताउर रहमान खान ने कहा है कि सालों से पलिया सीएचसी में महिला रोग विशेषज्ञ डा. नही थी। लोगों की मांग के बाद कुछ समय पूर्व संविदा पर गायनोकोलॉजिस्ट महिला डाक्टर शिल्पी श्रीवास्तव को तैनात किया गया। बताया गया है कि डा. शिल्पी की तैनाती के बाद से क्षेत्र की गरीब महिलाओं को काफी लाभ मिलने लगा है। डा. शिल्पी के कार्य से कई प्राइवेट हास्पिटलों के अलावा एक महिला डाक्टर के नेतागिरी करने वाले पति के माध्यम से उनकी शिकायत करके उन्हें हटाने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं ने एसडीएम से मामले की जांच के बाद क्षेत्र की गरीब महिलाओं का ध्यान रखते हुए डा. शिल्पी के सीएचसी में तैनात रखे जाने की मांग की है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..