दुर्गा प्रतिमा के पट खुले, जयकारे से गूंजा क्षेत्र
कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) नवरात्र के सप्तमी मंगलवार की देर रात में दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुलते ही दुर्गा मां के जयकारे से पूरा नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। देर रात में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की दर्शन की। रात भर भक्ती गीतों पर युवा जहां थिरकते दिखे। वहीं पुरुष व महिलाओं ने मूर्तियों का दर्शन कर पूजन किया। सजे पांडालों में प्रतिमाओं की छठा देखते बनती।
इंदारा बाजार, स्टेशन रोड़, अदरी में स्थापित भव्य पांडालों में सजी देवी मां की प्रतिमा की करीब डेढ़ घंटे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए पूजन के बाद आंख अर्थात पट खुलते ही यज्ञमानों ने धूप, अगरबत्ती व कपूर जलाकर पूजन किया, तत्पश्चात आए श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन किया। देर रात तक पूजन अर्चन का कार्यक्रम चलता रहा। मूर्तियों को देखने के लिए नगरवासी देर रात भ्रमण करते रहे। जहां कुछ लोग पूजा व हवन संबंधी सामग्री खरीदने में जुटे रहे। वहीं बूढ़े व बच्चे तथा महिलाएं सड़कों पर घूम बने पांडालों में लगी देवी प्रतिमाओं का दर्शन कर भाव विभोर हो उठे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..