दशहरा के मौके पर पटना में लगा पोस्टर, नितीश को बनाया “रावण”, “राम” के रूप में है तेजस्वी

गोपाल जी।
पटना. बिहार में राजनितिक गलियारे में एक पोस्टर को लेकर बहस शुरू हो गई है. इस पोस्टर को लगा कर नितीश कुमार को रावण की भूमिका में प्रदर्शित किया गया है वही राम की भूमिका में तेजस्वी यादव को दिखाया गया है. राजद के कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस के ठीक सामने यह पोस्टर लगाया है।

कांग्रेस के ही सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि तेजस्वी राम हो सकते हैं लेकिन किसी और को रावण दिखाना अनुचित है। पटना में पोस्टर को लेकर राजनीति कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी राजद, कांग्रेस और बीजेपी समेत कई दल अलग-अलग मौकों पर एक दूसरे पर इन पोस्टरों के माध्यम से निशाना साध चुके हैं। पटना में यह पोस्टर आनंद यादव नाम के शख्स ने लगाया है।











