विधायक रोमी साहनी ने गरीबों को दी 25 हजार की मदद

फारुख हुसैन
पलिया कलां (लखीमपुर): क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने अपने तरीके से गरीबों की मदद का सिलसिला जारी रखा। उन्होंने बीमार, जरूरतमंदों को 25 हजार रूपये की मदद दी और आगे भी सहायता का भरोसा दिया। विधायक पलिया क्षेत्र के ग्राम मझगईं के मजरा नयापुरवा पहुंचे।

परिवार बेहद गरीब है, विधायक ने इलाज के लिए पांच हजार रूपये सौंपे। गांव में ही रहने वाले राजाराम का ऑपरेशन होना है। गांव वाले इसके लिए चंदा करवा रहे थे, विधायक ने पांच हजार रूपये दिए हैं। इसके बाद इसी गांव के रामशंकर पुत्र छोटे को 25 सौ की मदद की। पतवारा निवासी एक बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए पांच हजार रूपये प्रदान किए।











