घोर कलयुग – गाव की ही मासूम को बनाया अपनी हवस का शिकार

अखिलेश सैनी
बलिया . घटना उस समय हुई जब रसड़ा कोतवाली क्षेत्र जाम गांव में रविवार की सुबह अपने दरवाजे के बगल में एक मासूम सी लड़की खेल रही थी तभी गांव के ही एक युवक ने लड़की को बहला फुसला बिस्कुट टाफी खिलाकर जाम गांवके मंदिर के पीछे झाडी में ले जाकर उसके साथ जोर जबरदस्ती से दुष्कर्म करने लगा लड़की जोर-जोर से चिल्लाने लगी लड़की चिल्लाते चिल्लाते बेहोश हो गई बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनकर गाँव के लोगो ने उस तरफ जाकर देखा तो लड़की खून से लथपथ पड़ी पड़ी थी. गाँव के लोगो ने लड़की के घर सूचना दी लड़की के पिता ने अपनी पुत्री को रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया इलाज के दौरान हालत उसकी हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। लड़की के पिता ने गाँव के ही युवक के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दिया। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।लड़की के पिता के नामजद तहरीर पर रसड़ा कोतवाली पुलिस ने गांव के युवक पर धारा 376 / 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दबिश देना चालू कर दिया वही मौका पाकर गांव से युवक फरार हो गया।











