शानदार पुलिसिंग : अंशु हत्याकांड के आरोपी घटना के बारह घंटे के अंदर पुलिस की गिरफ्त में

रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद। जिले की पुलिस ने छात्र अर्पित उर्फ अंशु चौहान के तीनों हत्यारों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बीती रात अंशु चौहान की हत्या के आरोपी टिंकू शुक्ला, रोहित सिंह एवं मनोज कुमार राजपूत को पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया। संतोष कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस की 3 टीमें बनाई गई थी। तीनों टीमों ने रात भर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्य में सर्विलांस टीम का कार्य भी काफी सराहनीय रहा। आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। घटना की असली वजह का अभी तक कुछ सही खुलासा नहीं हो पाया है। पूछताछ में आरोपियों से 24 घंटे के अंदर और नई जानकारी मिलने की उम्मीद है।

मालूम हो की अंशु नगर के मोहल्ला मेमरान निवासी अवधेश सिंह चौहान का युवा पुत्र था। जिसकी बीती रात रेलवे स्टेशन स्थित वैशाली रेस्टोरेंट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अवधेश ने बेटे की हत्या के मामले में रोहित सिंह मनोज राजपूत एवं टिंकू शुक्ला के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।











