सुल्तानपुर – बेकाबू अपराध, दिनदहाड़े युवा व्यवसाई को मारी बदमाशो ने गोली

हरिशंकर सोनी
सुल्तानपुर। जनपद का ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव जहां अपनी चरम सीमा पर चल रहा है। तो वही अपराधी भी खुलेआम पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को सलामी दे रहे हैं। शहर के विवेक नगर में मामूली विवाद एक युवा व्यवसाई को बदमाशो ने गोली मार दिया। गोली लगने से घायल हुवे युवक अजय सोनी को जिला अस्पताल लाया गया। जहा चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुवे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।












