पच्चीस हजार का इनामिया मुठभेड़ के दौरान हुआ गिरफ्तार

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी = इन दिनों पुलिस की सक्रियता कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रही है जहां एक ओर बदमाशों के हौसले बुंलद होते दिखाई दे रहे थे वही पुलिस की सक्रियता के चलते बदमाशों के हौसले पस्त होते दिखाई देने लगे हैं ।एक ओर पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के चलते निघासन पुलिस को एक बार फिर एक बड़ी सफलता मिली है जिसमें पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पच्चीस हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।












