पुलिस ने 2 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, 5 मोबाइल बरामद

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने दो शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 5 चोरी के मोबाइल बरामद हुए। जिनके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुकदमा पंजिकृत है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तो को जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह मध्यरात्रि क्षेत्र में पुलिस सन्दिग्ध वाहन / व्यक्ति बाबत चैकिंग कर रही थी। तभी कारगिल चौराहे पर दो सन्दिग्ध युवक दिखाई दिये। जो पुलिस को देखकर भागने लगे।












