युवक ने बहन समेत तीन को मारा चाकू बहन की मौत

संत कबीरनगर / रणविजय सिंह
धर्मसिहवा थाना क्षेत्र के धर्मसिहवा निवासी रोहित पुत्र लालचंद ने प्रेम पंचग के कारण अपनी सगी बहन गायत्री को उस समय चाकू मारकर हत्या कर दिया जब उसके पिता लालचंद अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी मे गये थे
बहन को चाकू मारते देख गाँव की ही बुजुर्ग महिला रामजी व युवक कृष्ण उर्फ किशन बचाने दौड़े तो सिरफिरे रोहित ने उन दोनों को भी चाकू मारकर घायल कर दिया शोर सुनकर गाँव के अन्य लोग पहुँच कर रोहित को पकड़कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया रोहित के पिता लालचंद ने बेटे रोहित के खिलाफ बहन गायत्री के हत्या व दो अन्य लोगों को जान से मारने कोशिश की तहरीर पुलिस को दी ।











