प्रधानमंत्री ने आईटी व इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े कर्मियों से किया संवाद
प्रधानमंत्री के 'मैं नहीं हम’ पोर्टल और एप की लांचिंग कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

अंजनी राय
बलिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार की शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आईटी व इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। विकास भवन के एनआईसी कक्ष में डीएम, सीडीओ समेत जिले के दर्जन भर विभाग के अधिकारियों ने देखा और सुना। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आप लोग दूसरों के लिए काम करना, समाज की सेवा करना और कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम करना चाहते हैं।












