जमीन का सौदा दूसरे से कर देने पर नाराज़ अभियुक्तों ने दिया था वारदात को अंजाम

हरिशंकर सोनी
(सुल्तानपुर) बीते जुलाई माह में वृद्धि की लाठी डंडा और नुकीले हथियारों से की गई सनसनीखेज हत्याकांड में आज 10000/- का इनामी अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इस अभियुक्त के खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी था। दबिश जारी थी लेकिन गिरफ्त में नहीं आ रहा था। मामले को लंबा खींचता देख पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने हत्या अभियुक्त पर 10000 का इनाम इनाम घोषित कर दिया था। जिस के क्रम में फरार आज दूसरे को भी पकड़ लिया गया।












