कचिया शराब के अवैध उत्पादन को रोकने के लिये गुलाबी सेना चला रही गांव गांव अभियान

मुकेश यादव
मधुबन/मऊ स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों मे बडे पैमाने पर अबैध रूप से कचिया शराब का उत्पादन होता है जिसके चलते गांव गांव में रोजाना संगीन घटनाओ का होना आम बात हो गयी है।शराब के नशे मे झूमते शराबी राह चलती महिलाओं के साथ छेङखानि करते रहते है जिसके विरोध मे महिलाओं का सशक्त संगठन गुलाबी सेना पिङीत महिलाओं के शिकायत पर उन गावों मे पहुचकर शराब बेचने वालों तथा शराब बनाने वालो का लाठी ङन्ङो से पिटाई कर पूरे गाव मे घूम घूम कर नारे बाजी तथा ग्रामीणो को जागरूक करने का काम करती है।

बताया गया है कि इस गाव मे कुछ दिन पहले शराब पीने से दो लोगो कि मौत हो गयी थी।
गुलाबी सेना प्रमुख मीरा यादव का कहना है कि यह अबैध कारोबार पुलिस के संरक्षण मे होता है।गुलाबी सेना किसी भी किमत पर इस अबैध कारोबार को फलने फूलने नही देगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिये यह छापे मारी गाव गांव चलता रहेगा।











