मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में तेज़ी लाने हेतु दिले निर्देश

फारुख हुसैन
मितौली खीरी। तहसील क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में विशेष रूप से तेजी लाए जाने के उद्देश्य को लेकर तहसीलदार मितौली उमाशंकर त्रिपाठी ने तहसील क्षेत्र के गौरिया, रेवाना, टेमरा, बेहजम, कस्ता, मितौली राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज रतहरी ओसरी, कैमहरा, खरेहना, मैगलगंज आदि बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई।












