लखनऊ के गोमती नदी में कूदी महिला, मौके पर हुई मौत।

शाहरुख खान
लखनऊ। आज राजधानी लखनऊ में सोमवार को गोमती नदी में एक महिला ने छलांग लगा दी। बतया जा रहा है कि यह महिला लक्ष्मण मेला मैदान में घूमती हुई नजर आई थी। महिला के छलांग लगाते ही वहा के लोगो में अफरातफरी मच गई।
मौके पर मौजूद, मछली पकड़ रहे राम कुमार देखकर सन्न रह गये। इसके बाद उन्होने ने पुलिस को सूचना दी। सुचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की उस महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वही महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा है।
वही हजरतगंज सीओ अभय कुमार मिश्र ने कहा, शव की शिनाख्त नहीं हो सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।और इस मामले की छानबीन की जा रही है।











