अनियंत्रित होकर ट्रक घुसा घर के अन्दर, चार की मौत

तबज़ील अहमद
कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी के थाना करारी के अंतर्गत सादिकपुर सेमरहा गांव में भोर तकरीबन 3 बजे एक गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में घुस गया। जिससे उस घर के अंदर सो रहे एक ही परिवार के 4 लोगो की मौत मौके पर ही गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और दमकल कर्मियों ने 3 घण्टे के रिस्क्यू अभियान चला कर सभी लाशो को बहुत ही मसक्कत के बाद बाहर निकाल लिया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और नाराज़ लोगो को समझाकर आगे की कार्यवाही कर रहे है।

जाम और हंगामे की सूचना पर पुलिस अधिकारियो के साथ 8 थानों का पुलिस बल को पुलिस अधीक्षक ने मौके पर तैनात कर दिया गया। कुछ समय बाद पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुचे। पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियो के समझाने एवं काफी देर की मसक्कत में बाद नाराज़ लोगो को समझकर पुलिस ने लाशो को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट-मार्टम के लिए भेज दिया है।











