जब तक सूरज चांद रहेगा सरदार वल्लभ भाई पटेल का नाम रहेंगा : जाहिद बेग

प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को उनके आदर्शो सिद्धान्तो पर चलने का संकल्प लेते हुए पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहां कि लौह पुरुष के पद चिंहो पर चल कर ही देश की तरक्की संभव है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने अपने जीवन काल में देश को दिशा देने का काम किया।पूर्व विधायक ने कहां कि आज आवश्यकता इस बात की है की देश में भ्रस्टाचार, अराजगता, महिला उत्पीरण को दूर करने के लिए राजनीतिक व समाजिक कार्यकर्ताओ को त्याग की भावना से कार्य करने की जरुर है।देखावा से नीजी लाभ वक्ती भले हो लेकिन समाज हित के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारो नीतियों को आत्मसात कर ही आगे बढा जा सकता है।












