पूर्व चेयरमैन डॉ विनोद बंसल को राज्यसभा सांसद ने प्रतिनिधि नियुक्त किया

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी मंगलवार की रात पूर्व नगर पालिका चेयरमैन विनोद बंसल ने गांव गढी कटैया स्थित अपने निवास स्थान पर एक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान वहां बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल जी को फूल- मालाएं पहनाते हुए उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

वहीं डॉ विनोद बंसल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो युवाओं बेरोजगारों व किसानों के हित में काम कर रही हैं। बैठक के दौरान वहां मुख्य रूप से कैलाश गर्ग, सतपाल प्रधान, बेगराज बंसल, कृष्ण बंसल, गुल्लू प्रधान, मानसिंह आडती व राजकुमार धामा आदि के अलावा अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











