बैंक में असलहों से लैस गिरोह के लूट कांड का एक आरोपी गिरफ्तार

समीर मिश्रा
कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक में दिनदहाड़े लगभग 3.30 बजे बदमाशों ने असलहों की नोंक पर 3अक्टूबर को बैंक से 10 लाख रुपए की लूट कर ली थी। इस मामले में आईजी इलाहाबाद ने एसपी कौशांबी को घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया। जिसमें चार टीमों का गठन किया गया। उन टीमों ने कई जिलों में लूट व डकैती में शामिल अपराधियों की धरपकड़ कर पूछताछ की इसी क्रम में थाना सराय अकिल व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। जिस पर उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।












