सांसद के गोद लिए हुए गांव मीरपुर हिन्दू के ग्रामीणों ने दी चेतावनी

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी गुरुवार के दिन यूपीएसआईडीसी के नकारात्मक व ढुलमुल रवैया से नाराज सांसद वीके सिंह गोद लिए गांव मीरपुर हिंदू के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते उन्हें अपनी मुआवजे संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। तथा उन्हें चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि समय रहते उनकी समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो वह भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी उनकी अपनी स्वयं की होगी।

किसानों ने एसडीएम को कहां है कि उन्हें नए भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के अंतर्गत मुआवजा दिया जाए या उनकी जमीन पूर्णत: मुक्त कर दी जाए।











