हमीरपुर – पेट की आग बुझाने के लिये जलाई गई आग ने किया सब कुछ ख़ाक

वहीद उददीन
मौदहा हमीरपुर. मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरतरा निवासी सन्तोष कुमार वर्मा पुत्र दिबिया के मकान में अचानक लगी आग सै लाखों रुपए की सम्पत्ति जलकर खाक हो गई।

कई बार फायर ब्रिगेड को भी फोन किया गया लेकिन फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची।सन्तोष कुमार ने बताया कि कुछ दिनों बाद अपने लड़के की गोद भराई की रस्म पूरी करने के लिए उसने बीस हजार रुपये नकद इकट्ठा किया था जो घर के अन्य सामान के साथ जल गया। पीडत की पत्नी ने बताया है कि वह अब पूरे साल कैसे गुजारा करेगी इस बात को लेकर अधिक चिंता सता रही है।











