अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर पर चढ़ी, टला बड़ा हादसा
अजीम कुरैशी
नूरपुर। बिजनोर मार्ग हाईवे पर सड़क दुर्घटनाएँ रुकने का नाम नही ले रही हैं वजह हाईवे पर डिवाइडर न होना व सड़क का गड्डो मे तबदील होना कारण बन रहा है। नगर नूरपुर की सड़कों पर गहरे गहरे गड्डे सड़क दुर्घटनाओं मे इजाफा कर रहै हैं। बताते चले कि नूरपुर मे लोकनिर्माण के चलते पी0डब्ल्यू0डी0 द्वारा सड़क चौड़ी करण को अर्धनीर्मित छोड़कर आंखे मूंदे हुए है। यही कारण है कि नगरके ब्लॉक कार्यालय के समीप आए दिन सड़क दुर्घटनाएँ होती रहती है।
शनिवर की सुबह भी बड़ा हादसा उस वक्त होने से टल गया जब एक इको कार अनियंत्रित होकर अर्धनीर्मित डिवाइडर पर चढ़ गइ। जिस से वाहनों मे टक्कर होने से बच गई अभी एक सप्ताह पहले भी इसी मार्ग पर सड़क दुर्घटना मे एक युवक की मृत्यु हो गई थी और आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएँ होती है। अनुमंडल प्रशासन व पथ निर्माण इस पर चुप्पी साधे हुए है और सड़क निर्माण कंपनी भी कछुआ गति से कार्य कर रही है नगर नूरपुर मे वाहनों की संख्या मे भी इजाफा हुआ है। जिस से दु पहिया वाहन एव साइकिल सवार लोगों को सड़क पार करना भी समस्या बन गया है और दिशा निर्देश ब्रोर्ड भी मोके से गायब हैं बाहर से आने वाले वाहन चालक भी रास्ता भटक जाते है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..