सफल ऑपरेशन के बाद विधायक ने आर्थिक मदद देकर दी विदाई

फारुख हुसैन
पलिया कलां (लखीमपुर) : जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने वाले विधायक रोमी साहनी के प्रयासों से एक गरीब का इलाज सम्भव हुआ। धनतेरस के दिन अस्पताल से छुट्टी मिलने पर विधायक ने संंबंधित से मुलाकात की और मिठाई देकर उन्हें विदा किया। दरअसल नगर के मुहल्ला पठान निवासी अशोक शर्मा पुत्र नंदराम शर्मा के कूल्हे का ऑपरेशन होना था। परिवार गरीब है। इस संबंध में पीडि़त परिवार ने एक बार विधायक से गुहार लगाई थी।












