सिस्टर अल्फोंसा के संरक्षण में आयोजित हुआ प्रकाश पर्व दीपावली का कार्यक्रम

विकास राय
गाजीपुर जनपद के लुर्दस कान्वेंट बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या सिस्टर अल्फोंसा के संरक्षण में प्रकाश पर्व दीपावली का कार्यक्रम बडे ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरूआत सर्व धर्म प्रार्थना सभा एवम दीप प्रज्वलन कर की गयी।तत्पश्चात शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी मनोकामना प्रार्थना के रूप में ईश्वर को समर्पित किया।

विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी दीपावली के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा की प्रत्येक भारतीय त्यौहारों की तरह दीपावली के पर्व को मनाने के दो पक्ष भौतिक एवम आध्यात्मिक है।भौतिक पक्ष के अन्तर्गत इसके पर्यावरणीय महत्व सामूहिकता. आपसी प्रेम सौहार्द एवम पारस्परिक निर्भरता पर बल दिया गया है।तथा आध्यात्मिक पक्ष में ज्ञान रूपी प्रकाश.अज्ञान रूपी अंधकार. सकारात्मक उर्जा. नैतिक मूल्य आदि को समाहित करते हुवे विस्तार से चर्चा की गयी।इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं की रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।छात्राओं के द्वारा एक से बढ कर एक सुन्दर रंगोली का निर्माण किया गया था।











